आचरण प्रमाण पत्र एक important documents है, जो अलग अलग सरकारी कार्यों, नौकरियों, और अन्य सामाजिक सेवाओं में यूज़ होता है। आप घर बैठे, बिना किसी परेशानी के, आसानी से RTPS Portal के माध्यम से Bihar Character Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि इसे कैसे करना है तो इसके लिए आपको पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।
आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Bihar Character Certificate Apply Online कैसे करें और अप्लाई करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं।
Documents Required For Bihar Character Certificate Apply
बिहार Character Certificate (आचरण प्रमाण पत्र) अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरूरी है। जैसे:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पास बुक
- पसपोर्ट साइज फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
Bihar Character Certificate Online Apply कैसे करें?
आप नीचे दिए स्टेप्स के जरिए बिहार में आचरण प्रमाण पत्र के लिए बिना किसी परेशानी के आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आचरण प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए आपको बिहार आरटीएसपी के ऑफिसियल पोर्टल https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- जैसे ही आप इसके होम पेज पर आएँगे, आपको मेन्यू में ऑनलाइन आवेदन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपको ऑनलाइन आवेदन की सब कैटेगरी लोक सेवाएं के गृह विभाग के आचरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आचरण प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन पत्र का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको अपनी भाषा को सेलेक्ट करना है।
- फिर आपको लिंग, अभिवादन में श्री मान/ श्री या श्री मति को सेलेक्ट करना है।
- आगे आपको आवेदिका का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भरनी है।
- इसके बाद Residential Address का पार्ट आएगा। इसमें आपको दो भागो में जानकारी भरनी है।
- पहला Residential Address, इसमें आपको अपना Permanent Address जैसे:- राज्य, जिला, अनुमंडल, ब्लॉक, गांव, पोस्ट ऑफिस और पिन कोड आदि की जानकारी भरनी है।
- दूसरा Present Address, इसमें आप वर्तमान में जिस स्थान पर रहते है उसकी जानकारी देनी है।
- इसके बाद आपको आवेदक का फोटो अपलोड करना है और उसका पेशा / Profession सेलेक्ट करना है।
- आगे आपको आवेदन का उद्देश्य की जानकारी देनी है कि आप किस लिए बिहार आचरण प्रमाण पत्र अप्लाई कर रहे है।
- आपको इनमे से ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब नीचे Domicile Details of last 2 years का फॉर्म आएगा।
- इसमें आपको Domicile Details of last 2 years यानी व्यक्ति ने पिछले 2 वर्षों में किस स्थान (ग्राम, शहर, या जिला) में निवास किया है की जानकारी देनी है।
- आगे आपको स्वयं शपथ पत्र / Self Declaration में I Agree पर टिक करना है।
- अब आपको Additional Details भरनी है और Word verification करना है।
- लास्ट में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके इसको सबमिट कर देना है।
- इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना बिहार आचरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
अगर आपको बिहार आचरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें की जानकारी पसंद आई है तो हमे कमेंट कर जरूर बताएं।